{"_id":"611168d28ebc3e798c40f7f8","slug":"martyrs-remembered-family-honored-ambedkar-nagar-news-lko590642913","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को किया याद, परिजन हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को किया याद, परिजन हुए सम्मानित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लॉक में अमृत महोत्सव के मौके पर छात्राओं को सम्मानित करतीं नगर पालिका अ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों के साथ ही शहीद स्मारक पर अधिकारियों व नागरिकों ने पहुंचकर देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान विकास खंड कार्यालयों पर शहीदों के परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
अकबरपुर विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि देश के लिए शहीद हुए अमर सपूूतों को हमेशा याद रखने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सरकार द्वारा शुरू किए गए अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से समझाया। नगर पालिका अध्यक्ष ने ब्लॉक में आमंत्रित शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड मुख्यालय पर भी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह व अवधेश द्विवेदी समेत एसडीएम ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीओ इत्यादि मौजूद रहे। इसी क्रम में एक कार्यक्रम जलालपुर विकास खंड कार्यालय पर भी हुआ।