फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married woman dies from burn injuries, husband and entire in-laws in jail

Ambedkar Nagar News: झुलसी विवाहिता की मौत, पति समेत पूरा ससुराल पक्ष जेल में

Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 05 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies from burn injuries, husband and entire in-laws in jail
भीटी। क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता अमिता की मंगलवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पति समेत सभी पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दिलावलपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने पिछले वर्ष सुगौटी गांव की अमिता से कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पहले जितेंद्र कहीं चला गया था, जिसके बाद अमिता अपने मायके रहने लगी थी। रविवार शाम वह मायके से ससुराल पहुंची और कुछ ही देर बाद घर के भीतर गंभीर रूप से झुलसी हुई मिली।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे पहले भीटी स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां मंगलवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता के पिता रामहित निषाद की तहरीर पर पुलिस ने पति जितेंद्र, ससुर हौसिला, सास, जेठ विनोद और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह के अनुसार पांचों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed