फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Marksheets handed over to children in basic schools

Ambedkar Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सौंपे अंकपत्र

Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Marksheets handed over to children in basic schools
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को समारोहपूर्वक छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड सौंपे गए। इसके साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोगों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन




परिषदीय विद्यालय शुक्रवार को रंग-बिरंगे गुब्बारों व झंडियों से सजाये गए। मौका था रिपोर्ट कार्ड के वितरण का। गौरतलब है कि बीते दिनों ही परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा संपन्न हुई। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद शुक्रवार को सभी 1582 परिषदीय विद्यालयों में समारोहपूर्वक रिपोर्ट कार्डका वितरण हुआ।
विज्ञापन




कहीं रिपोर्ट कार्ड सौंपा गया तो कहीं बच्चों को परीक्षा परिणाम बताया गया। विकास खंड अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, सोनगांव, बरधाभिउरा, कटरिया, गौहन्ना, सिझौलिया, अधियरवा, रामपुर सकरवारी, राबीबहाउद्दीनपुर, पसियापारा समेत कई अन्य विद्यालया में समारोहपूर्वक रिपोर्ट कार्ड का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षाक्षेत्र कटेहरी की बीईओ सबिस्ता परवीन ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला पहुंचकर छात्र-छात्राओं में रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्हें चाहिए कि बेहतर व तकनीकी शिक्षा हासिल करें। भीटी, जलालपुर, टांडा व आलापुर क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं में रिपोर्ट कार्ड का वितरण हुआ।




बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड देकर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। बताया कि सभी शिक्षा क्षेत्रों में खंड शिक्षाधिकारियों व एआरपी आदि ने समारोहपूर्वक रिपोर्ट कार्ड का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed