फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Marking 5 to make Tamsa area encroachment free

तमसा क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चिन्हांकन 5 से

Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Marking 5 to make Tamsa area encroachment free
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर के बाद अब जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में भी तमसा नदी की भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र में तमसा नदी पर हुए अतिक्रमण के चिन्हांकन के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया है। नदी की बीच धारा से दोनों तरफ सौ सौ मीटर के दायरे का क्षेत्र कार्रवाई के घेरे में आएगा। नदी तलहटी की इस जमीन पर हुए भवन निर्माण समेत अन्य किसी तरह के कब्जे को अतिक्रमण की श्रेणी में चिह्नित किया जाएगा। तैयार सर्वे सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर अवैध कब्जेदारी हटवाने को प्रशासन बुलडोजर चलवाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर की तर्ज पर ही अब जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में भी तमसा नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद एसडीएम मोहनलाल गुप्त की अगुवाई में शुरू हुई है। इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाली तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाने पर मंथन हुआ। इसमें तय हुआ कि 5 मई से तमसा नदी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को चिह्नित करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

तहसीलदार आलोक रंजन सिंह की अगुवाई में गठित सत्यापन टीम में कानूनगो व लेखपाल भी शामिल रहेंगे। सर्वे के दौरान नदी की बीच धारा से दोनों तरफ 100-100 मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण कार्य व कब्जेदारी को चिन्ह्ति किया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद तहसील व नगर पालिका प्रशासन तमसा नदी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। चरणबद्ध स्तर पर होने वाली सर्वे प्रक्रिया में सबसे पहले नगर पालिका क्षेत्र के जलालपुर बसखारी मार्ग पर पुल के निकट के क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे कार्य की भनक से इलाके में हड़कंप
तमसा नदी से अतिक्रमण हटाने के लिए 5 मई से शुरू होने वाली सर्वे सत्यापन कार्रवाई की भनक से नदी क्षेत्र के किनारे बसे इलाके में हड़कंप का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि वह लोग दशकों से अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं। अभी तक किसी ने उन्हें नही रोका। अब अचानक उनके आशियाना को अवैध बताकर ढहा देने की कार्रवाई का हर संभव स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed