फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Market buzzing on Dhanteras, people rejoice

धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार, लोगों में उल्लास

Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Dhanteras, people rejoice
अंबेडकरनगर के पटेलनगर में धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर सजी बर्तन की दुकान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर्व को लेकर सोमवार को ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बाजार सज गए। वाहनों के शोरूमों को रंग-बिरंगी झालरों से जहां सजा दिया गया, तो वहीं बर्तन, सराफा, कपड़े की दुकानें भी ग्राहकों के लिए तैयार हो गईं। धनतेरस को लेकर लोगों में उल्लास दिखा। उपभोक्ताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिए गए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि कोरोना संकट से उबरने के बाद महंगाई को दरकिनार करते हुए उपभोक्ता बढ़-चढ़कर खरीदारी करेंगे। इन सबके बीच भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों की भी जगह-जगह दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन

धनतेरस मंगलवार को है, लेकिन सोमवार को ही इसे लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पर्व को देखते हुए ग्राहकों के लिए सोमवार को ही सज गए। अधिक से अधिक बिक्री हो सके, इसके लिए दुकानदारों की ओर से विभिन्न प्रकार के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वाहनों के शोरूम, ज्वैलरी शॉप से लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों को सोमवार को ही रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन

शहजादपुर के सराफा व्यवसायी वीरेंद्र सेठ ने कहा कि कोरोना संकट से उबरने के बाद महंगाई को दरकिनार कर बाजारों में जिस प्रकार से चहल-पहल है, उसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि विगत वर्षों की तुलना में अधिक बिक्री होगी। बर्तन व्यवसायी अशोक कुमार ने कहा कि इस बार बर्तन खरीद पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक छूट दी जा रही है। कहा कि उन्होंने उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए गांव से अपने रिश्तेदार को बुला लिया है। जिला मुख्यालय स्थित जय एजेंसी के वीरभद्र सिंह ने कहा कि 350 दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। होंडा एजेंसी के मालिक प्रदीप पांडेय ने कहा कि 200 सेे अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। टीवीएस एजेंसी के मालिक रानू सरदार ने कहा कि 150 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। पर्व के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के दीयों की बिक्री अधिक
धनतेरस पर्व को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह रंग-बिरंगी झालरों की जहां दुकानें सज गई हैं, तो वहीं मिट्टी के दीयों की भी दुकानें लग गई हैं। झालरों की जगमग के बीच मिट्टी के दीए अपनी चमक बनाए हुए हैं। मिट्टी के दीयों की बिक्री करने वाले पहितीपुर तिराहे पर दुकान लगाने वाले दुकानदार सुनील कुमार ने कहा कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार मिट्टी के दीयों की बिक्री अधिक है। झालर विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि चीन निर्मित झालरों की मांग अधिक है। हालांकि देसी झालरों की भी बिक्री हो रही है। धनतेरस पर्व के दिन झालरों की बिक्री में तेजी आने की पूरी संभावना है।

पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
दीपावली पर्व के मौके पर बिक्री होने वाले पटाखों को देखते हुए सोमवार को एसडीएम सदर पवन जायसवाल व सीओ अशोक कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित बंद चल रही अवधेश कुमार कसौधन व अजीत कुमार खत्री की दुकान का निरीक्षण किया। दोनों दुकानें बंद मिलीं। सीओ ने कहा कि जिन दुकानदारों ने पटाखे की बिक्री के लिए अस्थायी रूप से लाइसेंस लिया है, उन्हें बिक्री करने से पहले अग्रिशमन यंत्र, बालू व पानी की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा चयनित स्थानों पर ही पटाखे की बिक्री की जाए। गायत्री मंदिर के निकट मैदान व डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज मैदान पर पटाखों की बिक्री की जाती है। अधिकारियों ने इन दोनों स्थानों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed