फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Many teacher leaders including SP-Congress are also under house arrest

Ambedkar Nagar News: सपा-कांग्रेस समेत कई शिक्षक नेता भी हाउस अरेस्ट

Sun, 08 Sep 2024 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Many teacher leaders including SP-Congress are also under house arrest
अंबेडकरनगर। सीएम के दौरे को देखते हुए मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी को शनिवार देर शाम ही शहजहांपुर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। घर के बाहर पुलिसकर्मी की तैनाती की गई। सीएम के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ही पुलिसकर्मी को हटाया गया। तदर्थ शिक्षक दिलीप सिंह को उनके खजावां स्थित आवास पर ही शनिवार देर शाम हाउस अरेस्ट कर दिया गया। संभावना थी कि वह तदर्थ शिक्षकों की समस्या को लेकर हीड़ी जा सकते थे। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य कृष्ण कुमार यादव को पहले महरुआ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया। इसके बाद उन्हें महरुआ थाने में बैठा दिया गया। सीएम के लखनऊ प्रस्थान के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। कुछ अन्य लोगों को भी हाउस अरेस्ट किया गया। इसमें सपा के भी पदाधिकारी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed