{"_id":"68e2b0e9dae653fcc40439e4","slug":"manodarpan-app-will-help-in-exam-stress-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143218-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मनोदर्पण एप से मिलेगी परीक्षा के तनाव में मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मनोदर्पण एप से मिलेगी परीक्षा के तनाव में मदद
Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों पर पढ़ाई और अच्छे अंक लाने का दबाव बढ़ जाता है। इसी दबाव के कारण कई बार छात्र तनाव और घबराहट से जूझने लगते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की मदद के लिए यूपी बोर्ड ने मनोदर्पण एप शुरू किया गया है। यह एप मित्र की तरह सहयोग करेगा। इससे 71 हजार से अधिक विद्यार्थियों को फायदा होगा।
यह एप खासतौर पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को तनाव, डर व परीक्षा के दबाव से राहत दिलाने के लिए परामर्श सुविधा उपलब्ध कराएगा। काउंसलर और मनोवैज्ञानिक छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन देंगे। एप से समय प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने व पढ़ाई को रोचक बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारियां मिलेगी। इससे विद्यार्थी अपने लिए एक संतुलित दिनचर्या बना पाएंगे व पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सकेंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दिनों में यह एप विद्यार्थियों के लिए किसी मित्र की तरह काम करेगा, जो हर समय उनके साथ रहेगा। विद्यार्थी जब चाहे एप के माध्यम से मदद ले सकते हैं।