फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mandeep, Angad and Suraj won the race

दौड़ में मंदीप, अंगद व सूरज ने मारी बाजी

Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mandeep, Angad and Suraj won the race
आलापुर/भीटी/जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जिले के रामनगर, भीटी व जलालपुर में सोमवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। रामनगर ब्लॉक में हुई फर्राटा दौड़ में मंदीप, जलालपुर में अंगद तथा भीटी में सूरज ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक में हुई खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम रोशनी यादव ने और समापन बीडीओ दिनेश राम ने किया। यहां हुई 50 व 100 मीटर की दौड़ सहिजना प्राथमिक विद्यालय के छात्र मंदीप, 600 मीटर बालक दौड़ में मरौचा के अश्विनी जबकि बालिका वर्ग में अमोला की करीना विजेता बनी। कबड्डी बालक वर्ग में यूपीएस आलापुर तो बालिका वर्ग में यूपीएस मरौचा को जीत मिली। ओवर ऑल चैंपियन प्राथमिक विद्यालय रामनगर को घोषित किया गया।
विज्ञापन

जलालपुर ब्लॉक में 50 मीटर बालक वर्ग में चिलवनिया के अविनाश पहले व मालीपुर के नितेश दूसरे, बालिका वर्ग में कन्नूपुर की प्रियंका पहले व शाहपुर की रूबी दूसरे, 100 मीटर दौड़ में चांदीपुर के अंगद तथा बालिका वर्ग में रहीमपुर की पृथ्वी ने बाजी मारी। कबड्डी बालक वर्ग में भाउकुआ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में अढ़नपुर की संजू व बालक वर्ग में भीटी का सूरज पहले और 200 मीटर बालक वर्ग में थरियाकला का अफसर और बालिका वर्ग में भीटी की मुस्कान पहले स्थान पर रही। तीनों ब्लॉक में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed