फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Man crushed by a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा

Sun, 11 Dec 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Man crushed by a tractor-trolley
accident - फोटो : Demo Pic.

नगर क्षेत्र अकबरपुर के निकट शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत सुमेरपुर गांव निवासी रामबुझारथ (42) पुत्र रामअचल शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित एक पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से आ रही बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर अकबरपुर क्षेत्र थाना अंतर्गत नवीन मंडी निवासिनी सावित्री (62) पत्नी विजय शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।

उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियांव निवासी शिवम (15) पुत्र फतेहबहादुर शनिवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमपुर गांव निवासी बिपिन (22) पुत्र नंदलाल शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed