फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make youth and women voters

युवाओं व महिलाओं को बनाएं मतदाता

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Make youth and women voters
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला। भीटी विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों पर चल रहे अभियान का जायजा आयुक्त अयोध्या मंडल ने डीएम व सीडीओ के साथ लिया। उन्होंने कई बूथों पर पहुंचकर जेंडर रेसियो बढ़ाने पर जोर दिया। खासतौर पर युवाओं समेत महिलाओं को नया मतदाता बनाने का आयुक्त ने निर्देश दिया। उधर, विभिन्न मतदाता केंद्रों पर बीएलओ ने मौजूद रहकर तमाम मतदाताओं के नाम बढ़ाने व घटाने का प्रपत्र स्वीकार किया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में नवंबर में सभी 2075 बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। शनिवार को चले इस विशेष अभियान का मंडलायुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल ने जायजा लिया। उन्होंने डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा के साथ भीटी तहसील क्षेत्र के अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी, प्राथमिक विद्यालय समरसिंहपुर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य के बारे में पूछा। साथ ही मतदाता सूची में महिला मतदाताओं के अनुपात को बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया। बीएलओ को निर्देशित किया कि वह मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने व हटाने से पहले घर-घर जाकर सत्यापन करें। मंडलायुक्त समरसिंहपुर गांव निवासी राकेश के घर पहुंचे। यहां पर परिजनों से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। जिले के अन्य बूथों पर भी शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीएम ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि मतदाताओं का नाम बढ़ाने व घटाने में सहयोग करें। कहा कि जिन भी मतदाताओं की उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनका नाम प्राथमिकता से सूची में शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed