फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Majnu's cage is ready again, no mercy for tampering

Ambedkar Nagar News: फिर तैयार हुआ मजनू पिंजड़ा, छेड़छाड़ पर खैर नहीं

Thu, 17 Oct 2024 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Majnu's cage is ready again, no mercy for tampering
मजनू पिंजरा
अंबेडकरनगर। मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए बसखारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नई शुरुआत की। एसओ संतकुमार सिंह के नेतृत्व में मजनू पिंजड़ा ने बसखारी व किछौछा नगर में भ्रमण किया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि कोई युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता दिखा तो मजनू पिंजड़ा में बंद कर पहले समूचे क्षेत्र में घुमाया जाएगा इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

लगभग दो दशक पहले जिला मुख्यालय पर सुर्खियों में मजनू पिंजड़ा आया था। तत्कालीन एएसपी अपर्णा गांगुली के नेतृत्व में चले मजनू पिंजड़े में ऐसे लोगों को बंद कर समूचे नगर में घुमाया जा रहा था जो कहीं न कहीं छेड़खानी करते पकड़े गए थे। हालांकि कुछ समय बाद मजनू पिंजड़ा नजर नहीं आया।
विज्ञापन

अब एक बार फिर मजनू पिंजड़ा की शुरुआत बृहस्पतिवार को बसखारी में की गई। एसओ संतकुमार सिंह के नेतृत्व में मजनू पिंजड़े के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने बसखारी व किछौछा नगर में भ्रमण किया। संदेश दिया कि यदि किसी ने भी युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अश्लील हरकत की तो उसे इसी मजनू पिंजड़े में बंद किया जाएगा। इसके बाद उसे पूरे बाजार में घुमाया जाएगा। बाद में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed