{"_id":"6856e75239de1b725904e95a","slug":"main-accused-of-abdul-murder-case-rajesh-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137080-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब्दुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब्दुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश गिरफ्तार
विज्ञापन
अब्दुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेश। स्रोत मीडियासेल
अंबेडकरनगर। जौनपुर के सरपतहा थाने के अरसियां निवासी अब्दुल रबीस की हत्या के मुख्य आरोपी राजेश को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 15 जून को जैतपुर के मझुई नदी के किनारे अब्दुल रबीस का शव खून से लथपथ मिला था।
जौनपुर के अरसिया निवासी राजेश ने अब्दुल रबीस को 40 हजार रुपये की सुपारी एक व्यक्ति के हाथ पैर तोड़ने के लिए दी थी। काम न होने पर राजेश ने सुल्तानपुर के लोरपुर निवासी अपने मित्र रवि उर्फ सुमित, रामनगर निवासी बृजेश, सुल्तानपुर के अखंडनगर के लोरपुर निवासी राजकुमार उर्फ साजन और अंबेडकरनगर के मालीपुर के हुसैनपुर विपहन निवासी अंकुर के साथ मिलकर रबीस को सबक सिखाने की ठानी थी।
इसके बाद अब्दुल को जगदीशपुर पुलिया के पास बुलाकर राजकुमार, उसके दोस्त रवि, बृजेश और अंकुर ने पिटाई की थी। इसके बाद राजेश और रवि ने अब्दुल को मझुई नदी किनारे लाकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी रेहाना की तहरीर पर जौनपुर के सेखौली सरपता निवासी सत्यम, सुल्तानपुर के नरवारी निवासी प्रद्युम्न और धमेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
जांच में मालीपुर के सुरहुरपुर बाजार मोड से रवि, राजकुमार, बृजेश और अंकुर का नाम प्रकाश में आने पर 17 जून को तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं मुख्य राजेश पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी को मझुई नदी के पुल नेमपुर घाट मालीपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी मिला है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।