{"_id":"62113b44fb926854282d9698","slug":"magic-filled-with-baraatis-made-of-fireballs-ambedkar-nagar-news-lko6185723133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी बरातियों से भरी मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी बरातियों से भरी मैजिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अन्नावां श्रवण क्षेत्र मार्ग पर घाघूपुर के पास बीती रात बरात से लौट रही मैजिक आग का गोला बन गई। अचानक वाहन से धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्काल वाहन रोक दिया। बरातियों ने आननफानन वाहन से कूदकर अपनी जान बचायी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में दूसरे वाहन से बराती अपने घर के लिए रवाना हुए। हादसे के समय वाहन में 10 से अधिक बराती सवार थे।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मड़ियवां निवासी शोभाराम यादव के बेटे की बरात शुक्रवार को महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव गई थी। बताया जाता है कि रात में करीब 11 बजे भोजन आदि करने के बाद मैजिक से बराती घर लौटने लगे। रात करीब साढ़े 11 बजे बराती अन्नावां श्रवणक्षेत्र मार्ग पर घाघूपुर गांव के पास पहुंचे थे। अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। वाहन में सवार लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें निकलने लगीं।
इस पर चालक वाहन को रोक दिया। सभी बरातियों ने कूदकर अपनी जान बचायी। हादसे से काफी देर तक अफरातफरी मची रही। देखते ही देखते मैजिक धू-धूकर जल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बराती नहीं घायल हुआ। बाद में बरात से दूसरा वाहन आया और बरातियों को घर पहुंचाया। बताया जाता है कि हादसे के समय 10 से अधिक बराती वाहन में सवार थे।