फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mafia Khan Mubarak and Ajay should be punished soon

Ambedkar Nagar News: माफिया खान मुबारक व अजय को जल्द दिलाएं सजा

Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mafia Khan Mubarak and Ajay should be punished soon
आईजी ने गैंगस्टर व उनके गुर्गों को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक व अजय सिंह सिपाही को जल्द से जल्द गैंगस्टर से जुड़े मामलों में सजा दिलाएं। ऐसा करने में विफल रहने पर कार्रवाई होगी। माफियाओं के गुर्गों को भी गैंगस्टर में सजा दिलानेे पर ध्यान दें। ये निर्देश शनिवार को आईजी अयोध्या जोन प्रवीण कुमार ने दिया। लगभग दो घंटे तक पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित सीओ, एसओ व कोर्ट में तैनात एसपीओ की संयुक्त बैठक में आईजी जोन ने माफियाओं व अपराधियों को सजा दिलाने पर फोकस किया।
आईजी ने कहा कि माफिया खान मुबारक व अजय सिपाही व उनके गुर्गों के अलावा अन्य अपराधियों को भी गैंगस्टर में सजा दिलाने के लिए कोर्ट में प्रभावी साक्ष्य रखते हुए पैरवी की जाए। अन्य मामलों में भी बदमाशों को सजा दिलाने पर ध्यान दिया जाए। गैंगस्टर में संपत्ति जब्त करने व अन्य कार्रवाई को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। बीते तीन वर्ष के भीतर जेल से छूटे अपराधियों की पुलिस चौकी व क्षेत्रवार सूची बनाकर उन पर निगरानी रखने को कहा। सभी तरह की लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने, जिला व प्रदेश स्तर के चिह्नित बदमाशों पर कठोरतम कार्रवाई करने, खनन, शराब, शिक्षा व वन माफिया और गो तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले आईजी ने अकबरपुर थाने पहुंचकर थाना समाधान दिवस में फरियाद सुनी। इसके बाद उन्होंने अकबरपुर व बेवाना थाने का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि थानों में किसी को बिठाया जाए तो उसका अंकन जीडी में अवश्य किया जाए। पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी जाए। उन्होंने पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed