{"_id":"625471abe728c51f1417df43","slug":"mafia-gangster-zafar-supari-came-on-trial-from-mumbai-ambedkar-nagar-news-lko625693668","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से पेशी पर आया माफिया सरगना जफर सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से पेशी पर आया माफिया सरगना जफर सुपारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेंहदी हत्याकांड के सिलसिले में सोमवार को मुंबई की विशेष जेल से माफिया सरगना जफर सुपारी को लेकर मुंबई पुलिस अंबेडकरनगर पहुंची। यहां उसे जनपद न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर मुंबई लौट गई।
लगभग तीन वर्ष पहले हंसवर थाना क्षेत्र में बसपा नेता जुरगाम मेंहदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें न सिर्फ जुरगाम मेंहदी, वरन उनके चालक शुभनीत की भी मौत हो गई थी। घटना में हंसवर के हरसम्हार निवासी माफिया सरगना जफर सुपारी व उसके छोटे भाई खान मुबारक का नाम सामने आया था। यह दोनों बदमाश जेल में बंद हैं। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इस बीच दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में जनपद न्यायालय में सोमवार को माफिया सरगना जफर सुपारी को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। मुंबई पुलिस के कई सशस्त्र जवान उसे लेकर यहां पहुंचे थे। माफिया को ट्रेन से अकबरपुर तक लाया गया। न्यायालय में पेश कराने के बाद उसे ट्रेन से ही ले जाया गया। कोतवाल अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।