फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mafia conspired

Ambedkar Nagar News: जेल से माफिया ने रची थी ईंट भट्ठा मालिक पर हमले की साजिश

Thu, 22 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mafia conspired
अंबेडकरनगर। ईंट भट्ठा व्यवसायी पर बुधवार देर शाम हुए जानलेवा हमले की साजिश जेल में बंद माफिया अजय सिंह सिपाही ने रची थी। यह खुलासा महरुआ पुलिस ने किया है। इसके साथ अजय सिपाही पर साजिश रचने और दो आरोपियों पर हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से पकड़े गए एक बदमाश को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। हमले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार को कई जगह छापा मारा।
विज्ञापन

महरुआ बाजार के नजदीक स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार देर शाम दो सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। उस समय भट्ठा मालिक राजकिशोर उर्फ ध्रुव सिंह फौजी वहां मौजूद थे। आमतौर पर भट्ठे पर लोग अकबरपुर-महरुआ मार्ग की तरफ के द्वार से पहुंचते हैं लेकिन बुधवार को बाहरपुर खड़ंजा मार्ग की तरफ से एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। आशंका होने पर भट्ठा मालिक ने उनसे सवाल किया तो सही जवाब नहीं दे सके। इस पर भट्ठा मालिक ने कुछ दूर मौजूद अपने दोनों सरकारी गनर को आवाज लगाई। इसी बीच बाइक से उतरे एक बदमाश ने राजकिशोर उर्फ ध्रुव सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। हालांकि फायर मिस हो गया। इसके बाद गनर के साथ मिलकर भट्ठा मालिक ने एक बदमाश को पकड़ लिया और दूसरा बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी माफिया अजय सिंह सिपाही पर साजिश रचने का मुकदमा कायम किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान निकटवर्ती सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी लालू यादव के तौर पर हुई है। फरार बदमाश का नाम मृत्युंजय यादव बताया गया है। वह भी सुल्तानपुर के रोटी गांव का है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाश को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हत्याकांड से जुड़े हैं तार
इस घटना के तार पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सिंह हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं। महरुआ क्षेत्र के मानिकपुर निवासी सुभाष की हत्या 10 अगस्त 2010 को कर दी गई थी। इस घटना में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच में माफिया अजय सिंह सिपाही का नाम बढ़ाया था। अजय सिपाही पर साजिश रचने का आरोप था। इस केस में आरोपी अजय सिपाही के खिलाफ भट्ठा मालिक ध्रुव सिंह फौजी प्रमुख गवाह हैं। सुभाष उनके मामा थे। उन्होंने बताया कि धमकियों के बाद भी माफिया के खिलाफ गवाही दी। उनके सामने ही सुभाष को अजय सिंह ने धमकाया था। सुभाष हत्याकांड में गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट में बहस चल रहा है। जल्द ही इस मामले में फैसला आने वाला है। बताया जा रहा कि माफिया अजय सिपाही के खिलाफ गवाही देने पर उसने जेल में रहकर ध्रुव सिंह फौजी की हत्या कराने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed