फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Madrasa built on government land is now the property of Nagar Panchayat

Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन पर बना मदरसा अब नगर पंचायत की संपत्ति

Fri, 27 Jun 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Madrasa built on government land is now the property of Nagar Panchayat
मदरसा वर्कतुल उलूम निस्वा नेवारी दुराजपुर।संवाद
आलापुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज के नेवारी दुराजपुर त सरकारी भूमि पर वर्षों से संचालित मदरसे के भवन को अब नगर पंचायत को सौंप दिया गया है। इसको हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी और नागरिकों को सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सरकार भूमि पर बने मदरसों को हटवाने की कवायद की जा रही है। सरकार की ओर से कार्रवाई के बाद कई मदरसा संचालक स्वेच्छा से मदरसों को तोड़ रहे हैं या उन्हें सरकारी विभागों के सुपुर्द कर रहे हैं। नगर पंचायत जहांगीरगंज के नेवारी दुराजपुर में मुख्य मार्ग के किनारे दो मंजिला इमारत में मदरसा इस्लामिया बरकतुल उलूम निसवां का संचालन हाेता था। पिछले कुछ समय से इसका संचालन बंद हो गया था, लेकिन इसमें बनीं दुकानें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर मदरसे का निर्माण होने की जानकारी पर नगर पंचायत की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद से ही भवन को ध्वस्त करने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस पर मदरसा संचालन समिति की ओर से इस भवन को नगर पंचायत के सुपुर्द करने की इच्छा जताई गई थी। इसके बाद भवन को नगर पंचायत ने सुपुर्द लेने की कवायद शुरू कर दी थी। यह भवन नगर पंचायत के नियंत्रण में आने के बाद दुकानों की नीलामी और बरात घर के रूप में उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। इससे एक ओर राजस्व आय में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को कम दरों पर कार्यक्रम स्थल मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ उमेश पासी ने बताया कि भवन की मरम्मत के बाद इसे व्यावसायिक उपयोग में लाया जाएगा। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि भूमि से संबंधित न्यायिक वाद का निस्तारण जल्द कराया जा रहा है, जिसके बाद यह संपत्ति पूर्ण रूप से नगर पंचायत के अधीन आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed