फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Madrasa Board examinations will be held at 13 centers from February 13.

Ambedkar Nagar News: 13 केंद्रों पर 13 फरवरी से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Sun, 14 Jan 2024 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Board examinations will be held at 13 centers from February 13.
अंबेडकरनगर। जिले के 13 परीक्षा केंद्र पर 13 फरवरी से मदरसा बोर्ड की परीक्षा होगी। 21 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा में कुल 2006 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार मदरसा दारुल उलूम महबूबे यजदानी बसखारी, मदरसा जामिया बीबी सुल्तान खातून बसखारी, मदरसा अमीरुल उलूम सिमनानिया जलालपुर, मदरसा अहले सुत्रत जियाउलउलूम इल्तिफातगंज, मदरसा नुरुल इस्लाम इल्तिफातगंज, मदरसा अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम टांडा को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

मदरसा कंजुल उलूम टांडा, मदरसा मंजरे हक टांडा, मदरसा निसारुल उलूम इंटर कॉलेज अकबरपुर, मदरसा जामिया कादरिया वहीदा खातून अकबरपुर, मदरसा दारुल उलूम निदाएहक जलालपुर, मदरसा इस्लामिया बरकतुलउलूम, मदरसा जामिया अरविया इजहारुल उलूम जहांगीरगंज पर भी छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम ने बताया कि संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि रिकार्डिंगयुक्त सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त कर लिया जाए। शौचालय, पेयजल, प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed