फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maa Durga

देवी मंदिरों में भी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं को मिलेगा दर्शन, तैयारियां तेज

Mon, 12 Oct 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में नवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियां। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोविड प्रोटोकॉल के बीच इस बार नवरात्र पर मंदिरों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन हो सकेगा। उन्हीं भक्तों को दर्शन का मौका मिलेगा जो गाइड लाइन का पालन करेंगै। इसे लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों की रंगाई पुताई के साथ ही साफ सफाई का कार्य जोरों पर है। पवित्र नवरात्र पर्व पर ज्यादातर मंदिरों में 17 अक्तूबर की सुबह कलश की स्थापना की जाएगी, जबकि कुछ मंदिरों में एक दिन पहले 16 अक्तूबर की शाम मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना होगी। पर्व के अंतिम दिन होने वाला भंडारा शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार आयोजित करने की तैयारियां मंदिर प्रशासन ने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना को लेकर मनाए जाने वाले नवरात्र पर्व की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। आगामी 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे पर्व को कोरोना संक्रमण को लेकर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार मनाए जाने को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों के पुजारियों ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है। मंदिर प्रशासन व पुजारियों के अनुसार कोरोना प्रोटोकाल के तहत ही इस बार मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन हो सकेंगे। नौ दिन चलने वाले नवरात्र पर्व के मद्देनजर ज्यादातर मंदिरों में 17 अक्तूबर की सुबह कलश की स्थापना होगी, जबकि कुछ मंदिरों में एक दिन पहले 16 अक्तूबर की शाम ही मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हीं श्रद्धालुओं को मां का दर्शन करने के लिए अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा, जिन्होंने मास्क लगा रखा होगा। मंदिर के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर मशीन रखी जाएगी, जिससे मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु खुद को सैनिटाइज कर सकें। कहा कि 16 अक्तूबर की शाम मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की जाएगी, जबकि अंतिम दिन 25 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन होगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने कहा कि 17 अक्तूबर की सुबह मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की जाएगी, जबकि 25 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूजन अर्चन व भं डारे के आयोजन के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा। कहा कि मंदिर की रंगाई-पुताई व रंगरोगन का कार्य तेज कर दिया गया है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के बगल स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधव प्रसाद तिवारी ने बताया कि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। साफ सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य अंतिम दौर में है। बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह हवन पूजन के बीच कलश की स्थापना की जाएगी, जबकि 25 अक्तूबर को हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। कहा कि नवरात्र पर्व पर होने वाले सभी आयोजन कोरोना प्रोटोकाल के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed