फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lover raped girl with friend in baskhari in ambedkar nagar.

Ambedkar Nagar: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी बना हैवान, दोस्त के साथ मिलकर युवती से किया दुष्कर्म

Mon, 28 Nov 2022 11:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

शादी का दबाव बनाने पर युवक ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
lover raped girl with friend in baskhari in ambedkar nagar.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी का झांसा देकर बसखारी थाना क्षेत्र निवासी युवती से प्रेमी तथा उसके साथी द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण, दुराचार व धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


बसखारी थाना क्षेत्र निवासी युवती से मनीष कुमार निवासी लैलहादपुर, थाना अलीगंज का कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप के अनुसार मनीष शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार कर रहा था। वह शादी करने का दबाव बनाने लगी तो 17 नवंबर को मनीष का साथी दिलीप निवासी मुसहां, थाना अलीगंज शादी करवाने का झांसा देकर युवती को अकबरपुर के पार्क में ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक अजब दस्तूर- अगर चिट्ठी का जवाब नहीं आया तो समझो डॉक्टर साहब नहीं रहे...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सनराइज इंफ्रा के मालिक पर 53 लाख ठगने का केस, दो साल पहले मकान का सौदा कर ली थी रकम


दिन में ही नदी के किनारे मनीष व दिलीप ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम होने पर दोनों आरोपी युवती को लोरपुर ताजन स्थित एक रिश्तेदारी में छोड़कर फरार हो गए। दूसरे दिन वहां से युवती को डांट-फटकार कर निकाल दिया गया।

युवती ने मनीष को फोन किया तो वह शादी न करने तथा शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इस पर युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजनों के साथ बसखारी व अलीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने अविलंब केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष बसखारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed