फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lotus blossomed for the first time in Muslim dominated Kichhochha

Ambedkar Nagar News: मुस्लिम बहुल किछौछा में पहली बार खिला कमल

Sun, 14 May 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed for the first time in Muslim dominated Kichhochha
जलालपुर में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करतीं सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां। -स
- भाजपा प्रत्याशी ओमकार को मिली जीत, होंगे नगर पंचायत के आठवें अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के करीब 37 वर्ष के इतिहास में पहली बार यहां से किसी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। पार्टी प्रत्याशी ओमकार गुप्त ने शनिवार को हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी को 1416 मतों से पराजित कर दिया।
किछौछा नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष मदनवाल वर्ष 1986 में चुने गए थे। इसके बाद से यहां सपा व बसपा समेत निर्दल प्रत्याशी का ही कब्जा रहा। बसपा नेता गौस अशरफ की पत्नी शबाना खातून बीते चुनाव में यहां अध्यक्ष चुनी गईं थीं। वे यहां से तीन बार अध्यक्ष बनने का सपना पूरा कर चुकी हैं। सपा नेता चंद्रभान यादव की पत्नी दुर्गावती भी तीन बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। मौजूदा चुनाव में भी यह दोनों चुनाव मैदान में थीं। भाजपा ने इन्हें टक्कर देने के लिए ओमकार गुप्त को टिकट दिया।
विज्ञापन

ओमकार गुप्त पहली बार किसी चुनाव मैदान में थे। लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहने, अच्छी छवि और लोगों के बीच मजबूत पकड़ के बदौलत वे पार्टी के इरादे पर खरे उतरे। इसके साथ ही उन्होंने किछौछा नगर पंचायत के चुनाव में नया इतिहास लिख दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां इससे पहले भाजपा को जीत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों प्रत्याशियों के बीच हुई मुख्य टक्कर में उनके सिर जीत का सेहरा सजा। उन्होंने 4617 मत पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी 3201 मत पाने वाली सपा प्रत्याशी दुर्गावती को 1416 मतों के अंतर से पराजित किया। बसपा प्रत्याशी शबाना खातून को इस चुनाव में 2918 मत ही मिले। यहां कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed