Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lord Krishna protected the child in Uttara's womb.

Ambedkar Nagar News: श्रीकृष्ण ने की उत्तरा के गर्भ में की शिशु की रक्षा

Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna protected the child in Uttara's womb.
प्रवाचक आचार्य डॉ. विद्याकांत शुक्ल।
सुल्तानपुर। भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की अश्वत्थामा की ओर से छोड़े गए ब्रह्मास्त्र से रक्षा की। यही बालक बाद में राजा परीक्षित के नाम से विख्यात हुआ। ये बातें प्रवाचक बृजेशाचार्य महाराज ने कहीं। वे बृहस्पतिवार की शाम दूसरे दिन धनपतगंज के सराय गोकुल गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रवाचक ने परीक्षित जन्म की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कहा कि भगवान अपने भक्तों की हर विपत्ति में रक्षा करते हैं, यही उनका संकल्प है। मदिरा का सेवन-बिक्री, जबरन हड़पी गई संपत्ति और जहां महिलाओं का अनादर किया जाता है, उन स्थानों पर कलियुग का वास होता है। ऐसे स्थलों के संपर्क में आने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और जीव को कष्ट भोगने पड़ते हैं। दीनदयाल, सतीश, राजू, विष्णु, लालजी उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
श्रीमद्भागवत में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य का है समन्वय
सुल्तानपुर। भदैंया के पखरौली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्रवाचक आचार्य डॉ. विद्याकांत शुक्ल ने प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि भागवत में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों का समन्वय है। भगवान अपने भक्त की रक्षा के लिए सभी मर्यादाओ को तोड़ देते हैं। पृथ्वी और भक्तों की रक्षा के लिए प्रभु ने सूकर के रूप मे अवतार लिया था। अहंकार करने के कारण भगवान अपने समान सनकादिक ऋषियों को भी दर्शन नहीं देते। इस मौके पर श्रीभगवान तिवारी, लालजी तिवारी, सुनील, हौसिला प्रसाद तिवारी, वेद मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed