{"_id":"695d49ab762a4d3e80009d90","slug":"logo-released-for-shravan-dham-festival-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-148339-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: श्रवण धाम महोत्सव के लिए जारी हुआ लोगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: श्रवण धाम महोत्सव के लिए जारी हुआ लोगो
Tue, 06 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
श्रवण धाम महोत्सव के लिए जारी हुआ लोगाे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पौराणिक तीर्थस्थल श्रवण धाम में 18 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्रवण धाम महोत्सव 2026 के लिए डीएम अनुपम शुक्ला ने मंगलवार शाम को आधिकारिक लोगो जारी कर दिया है। इस लोगो में श्रवण कुमार की अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाते हुुए तस्वीर लगाई गई है। मातृ-पितृ भक्ति के श्लोक भी दिए गए हैं।
महोत्सव में कई कार्यक्रम होंगे। 18 जनवरी को हवन–पूजन के साथ सुबह 10 बजे स्थानीय कलाकारों की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां व शुभारंभ कार्यक्रम होगा। दोपहर एक बजे से महिला सशक्तीकरण/मिशन शक्ति से संबंधित विभागीय कार्यक्रम होंगे। दोपहर तीन से संस्कृति विभाग के कलाकारों/स्थानीय कलाकारों की ओर से रामायण आधारित कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम चार बजे से तमसा आरती व दीपोत्सव कार्यक्रम, शाम 6:00 बजे से भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा का कार्यक्रम होगा।
19 जनवरी को सुबह 10 बजे किसान सम्मेलन, दोपहर दो बजे से विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम। शाम छह बजे से कवि कुमार विश्वास व टीम की ओर कवि सम्मेलन किया जाएगा। 20 जनवरी को सुबह 8 बजे हाफ मैराथन श्रवण धाम से शिव बाबा व श्रवण धाम (10 किलोमीटर) तक होगी। सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदर कांड पाठ होगा।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से श्रमिक कामगार व युवा सम्मेलन/श्रम कानून जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा। दोपहर दो बजे से विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य का कार्यक्रम होगा। शाम को लेजर शो व आतिशबाजी होगा। रामलीला मंचन अमित दीक्षित लखनऊ करेंगे। रात्रि आठ बजे से पुरस्कार वितरण में सम्मान व समापन समारोह का कार्यक्रम होगा।