फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lock Down

30 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 10 Apr 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
lock Down
जांच करती चिकित्सकों की टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक कुल 86 नागरिकों का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 30 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जो निगेटिव पाई गई। 56 की रिपोर्ट आना अभी शेष है।
विज्ञापन

इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित क्वारंटीन केंद्र में रखे गए नागरिकों में यदि किसी की तबियत बिगड़ती है या फिर किसी अन्य नागरिक की तबियत खराब होती है, तो उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए चार विशेष एंबुलेंस लगाई गई है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन के दिशा निर्देश के अनुसार प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। राहत की खबर यह है कि अब तक कोरोना से संक्रमित एक भी मरीज सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार अभियान चलाकर ऐसे नागरिकों की पहचान कर रहे, जिन्हें खांसी, जुकाम या फिर बुखार हो रहा है। उनका न सिर्फ इलाज किया जा रहा, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनके नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस के नोडल प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि कोरोना के संदेह में अब तक कुल 86 नागरिकों का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 30 की जांच रिपोर्ट अब तक आ चुकी है। सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। 56 नमूनों की रिपोर्ट अभी आना शेष है। बताया कि अब तक एक भी कोरोना से संक्रमित नहीं मिला है।

उधर सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कुल 4 एंबुलेंस लगाई गई हैं। इसमें 2 एंबुलेंस जिला अस्पताल, जबकि 2 एंबुलेंस राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में हैं। बताया कि दूसरे प्रांत व शहरों से कजपुरा क्षेत्र में आए 38 नागरिकों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन के लिए प्राथमिक विद्यालय कजपुरा में रखा गया था। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उनकी प्रारंभिक जांच की गई। यह सभी सामान्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed