{"_id":"5e8de3738ebc3e7739220877","slug":"lock-down-ambedkar-nagar-news-lko5169363108","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर से भागे 16 लोग, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर से भागे 16 लोग, केस दर्ज
विज्ञापन
टांडा। हंसवर थाना क्षेत्र के तीन प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटीन किए गए 16 नागरिक मंगलवार को अचानक भाग गए। ये सभी अन्य प्रांतों से यहां आए थे। इनके फरार होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। बाद में वे सभी वापस अपने-अपने क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए।
हंसवर के ग्राम हरदासपुर प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय तिलकारपुर व प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर साबुकपुर को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। एहतियात के तौर पर गैर प्रांतों से आए यहां तमाम ग्रामीणों को क्वारंटीन किया गया है। इस बीच मंगलवार को तीनों विद्यालयों में क्वारंटीन किए गए अलग अलग 16 ग्रामीण फरार हो गए।
इसमें हरदासपुर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किए गए जिलाजीत, दिनेश, बलराम, राजू, संतोष कुमार, शैलेंद्र, मिथुन, अनूप, जबकि प्राथमिक विद्यालय तिलकारपुर में क्वारंटीन किए गए मूलचंद, रोशन प्रजापति, पुरुषोत्तम, गिरिजेश, अजीत तथा प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर साबुकपुर से सचिन गौड़ व अंकित गौड़ शामिल हैं। थाने के एसआई शिव सिंह पाल ने बुधवार को तीनों केंद्रों पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। सभी फरार 16 नागरिकों के परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें तत्काल क्वारंटीन सेंटर बुलाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उधर, क्वारंटीन सेंटर से फरार ग्रामीणों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष श्रवण सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से नदारद ग्रामीणों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बाद में सभी संबंधित नागरिक सेंटर पहुंच भी गए।