{"_id":"67f0145823f8f9be300631af","slug":"loan-taken-in-the-name-of-woman-by-promising-profit-case-registered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132169-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मुनाफे का झांसा देकर महिला के नाम पर लिया कर्ज, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मुनाफे का झांसा देकर महिला के नाम पर लिया कर्ज, केस दर्ज
Fri, 04 Apr 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। कम निवेश पर मोटा मुनाफे का झांसा देकर भाई-बहन समेत ने तीन लोगों ने महिलाओं के नाम पर लाखों रुपये का बैंक से कर्ज ले लिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित महिलाओं ने केस दर्ज कराया है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के रोहनपारा निवासी प्रभावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि लगभग आठ माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ऊंजीपारा गांव के मजरा नवाबगंज निवासी रेनू व उसके भाई अमित तथा अयोध्या जनपद के तारुन थानांतर्गत पाली अचलपुर निवासी राम सूरत ने गांव आकर सरकारी योजना के लाभ का झांसा देकर 30 महिलाओं से 60 रुपये प्रति माह जमा करने पर पढ़ाई व शादी के समय आठ लाख रुपये मिलने की बात कही। पीड़िता के मुताबिक सभी ने आठ माह तक रुपया जमा किया।
आठ माह बाद उपरोक्त तीनों ने सभी महिलाओं को एचडीएफसी बैंक भीटी ले जाकर आधार कार्ड, पहचानपत्र व दो-दो फोटो लेकर सभी का लोन करवा दिया। आरोप है कि बैंक से दो किलोमीटर की दूरी पर ले जाकर सभी को 12-12 हजार रुपये नकद देकर सारा रुपया यह कह कर ले लिया कि सारी किस्तें वह लोग जमा कराएंगे।
विज्ञापन
बैंक ये वसूली का नोटिस जारी होने पर पीड़ितों को ठगी होने का एहसास हुआ तब उन्होंने इन तीनों से इस संबंध में बात की, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इनन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना जारी है।