फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Loan provided for employment to 280 youth

Ambedkar Nagar News: 280 युवाओं को रोजगार के लिए मुहैया कराया ऋण

Thu, 30 Jan 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Loan provided for employment to 280 youth
जिला उद्योग केंद्र में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों की फीडिंग करते कर्मी।
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में 700 युवाओं को बिना ब्याज के ऋण देकर स्वरोजगारी बनाने का लक्ष्य शासन से मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 1020 आवेदन विभाग को मिले हैं। 280 युवाओं को रोजगार के लिए ऋण भी मुहैया कराया जा चुका है। ऋण देने में अंबेडकरनगर यूपी के शीर्ष पांच जिले में शामिल है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत उद्यम लगाने वाले युवाओं को बिना गारंटी पांच लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। दिए गए ऋण पर चार वर्ष तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। इसके साथ ही लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी ने बताया कि उद्यमिता बढ़ाने एवं प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। msme.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के आठवीं पास युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण का होना आवश्यक है। तकनीकी प्रशिक्षण, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, प्रबंधन अथवा अन्य किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया कि विभाग मेंं आॅनलाइन आवेदन करने लिए तीन कर्मचारियोंं को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed