फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lineman died by The current

करंट से लाइनमैन की मौत, लटका रहा शव

Thu, 27 Aug 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 27 Aug 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
वह शटडाउन लेने के बाद लाइन में आई खराबी दूर कर रहा था इसी बीच आपूर्ति बहाल कर दी गई। लापरवाही व असंवेदनशीलता की हद यह कि लाइनमैन का शव एक घंटे तक पोल पर लटका रहा। सूचना के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना मिलते ही हरकत में आई कोतवाली, अलीगंज व हंसवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


बाद में पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर तीन लाख रुपये नकद व परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिए जाने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के विरुद्ध केस दर्ज कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को खंभे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन अच्छेलाल (45) पुत्र रामफूल ने गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे पावर कॉरपोरेशन कर्मचारियों को सूचित कर शट डाउन लिया इसके बाद गांव की विद्युत आपूर्ति में आई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए वह सीढ़ी के सहारे विद्युत पोल पर चढ़ गया।

अभी वह खराबी ठीक ही कर रहा था कि अचानक तार में करंट का प्रवाहित हो गया। इससे अच्छेलाल करंट की चपेट में आ गया। उसने पोल पर ही दम तोड़ दिया। उसका शव लगभग एक घंटे तक विद्युत पोल पर ही लटका रह गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने दूरभाष पर इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दी। एक घंटे बाद भी जब कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो ग्रामीण भड़क गए। बड़ी संख्या में एकजुट हुए ग्रामीणों ने गांव के निकट अकबरपुर-टांडा मार्ग जाम कर दिया।

पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने एवं शव को खंभे से उतारने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। सभी ग्रामीण पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को मौके पर बुलाए जाने, दोषी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किए जाने, मृतक के परिवारीजनों को 20 लाख मुआवजा दिए जाने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों की मांग के बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता सुभाष गुप्ता ने मृतक के परिवारीजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने, मृतक के पुत्र को संविदा पर नौकरी दिए जाने एवं शट डाउन के बाद भी आपूर्ति बहाल करने वाले दोषी कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की घोषणा की।


जेई के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद सभी ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को खंभे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अलीगंज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed