फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   light

चार दिन से आपूर्ति से वंचित उपभोक्ताओं ने उपकेन्द्र पर किया हंगामा

Mon, 05 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
light
बसखारी। मकोईया विद्युत उपकेंद्र के हरसम्हार फीडर से जुड़ी करीब 10 हजार की आबादी चार दिन से बिजली आपूर्ति से वंचित है। नाराज उपभोक्ता सोमवार को उपकेंद्र पहुंच गए। आरोप है कि बिजली कर्मियों ने कहा कि अभी आपूर्ति बहाल होने में कई दिन लगेंगे। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में शाम तक आपूर्ति बहाल होने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मकोइया उपकें के हरसम्हार फीडर से जुड़ी करीब 10 हजार आबादी शुक्रवार से बिजली आपूर्ति से वंचित है। शुक्रवार को गड़बड़ी ठीक करते समय लाइनमैन की मौत हो गई थी। साथ ही कई जगह पेड़ की डाल तारों में छू रही थी। इस वजह से बिजली गुल है। शुक्रवार से गोकुलपुर, दायमपुर, लखनपुर, बकड़ापुर, महमूदपुर व मेढ़ी सहित दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप चल रही है। आपूर्ति बहाल न होने से नाराज उपभोक्ता बड़ी संख्या में सोमवार को मकोइया उपकेंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों से चार दिन से आपूर्ति बहाल न होने का कारण पूछा तो बताया कि डाल की छंटाई चल रही है। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। ऐसे में अभी कई और दिन लग जाएंगे। यह सुनकर उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों ने सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया। कहा कि क्षतिग्रस्त तार दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अब आपूर्ति ठप होने के दौरान तार बदलने व डाल की छंटाई का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उपभोक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, मंगला प्रसाद मिश्रा, कृष्ण चंद्र वर्मा, श्रवण यादव, मोनू तिवारी, अशोक कुमार, संजय सिंह, रामयज्ञ पांडे व दिनेश कुमार आदि ने कहा कि अविलंब आपूर्ति बहाल न हुई तो उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की जाएगी। उधर, जेई गणेश प्रजापति का कहना है कि हंगामे जैसी कोई बात नही है। जर्जर तारों को बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed