फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Life imprisonment to murderous husband

Ambedkar Nagar News: हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Fri, 08 Dec 2023 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to murderous husband
अंबेडकरनगर। पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर अर्थदंड भी लगाया गया। घटना के बाद से ही आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन

अलीगंज थाने में चार वर्ष पहले ककराही निवासी विजय राना के खिलाफ पत्नी की हत्या कर देने का केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि दहेज के लिए प्रताड़ना की गई। इसके बाद विवाह के एक माह के अंदर ही पत्नी को जलाकर मार डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

इस बीच अभियोजन पक्ष ने मामले में सजा दिलाने के लिए तेजी से बहस शुरू की। पुलिस के पैरवी सेल ने भी इसमें मदद की। आधा दर्जन से अधिक गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कराया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश चतुर्थ मीरा गोठलवाल ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड भी लगाया। सजा सुनाए जाने के दौरान हत्याभियुक्त पति विजय राना भी कोर्ट में मौजूद था। सजा के बाद उसे फिर से जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed