{"_id":"6787ed26517684c82a03092a","slug":"life-imprisonment-for-three-murderers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-127938-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन हत्यारों को सश्रम आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन हत्यारों को सश्रम आजीवन कारावास
Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट राम विलास सिंह ने बुधवार को तीन हत्यारों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 27-27 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
हंसवर थानाक्षेत्र के टड़वा दरब मैदीघाट निवासी विनोद कुमार के बेटे अमित कुमार की 24 जून 2023 की रात हत्या कर दी गई थी। हत्या आत्महत्या लगे, इसके लिए हत्यारों ने उसका शव गांव में ओमकार पांडेय की बाग में आम के पेड़ पर लटका दिया था। विनोद ने 26 जून 2023 को गांव के ही डब्लू, शाहिद उर्फ मदारी और एजाज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि तीनों आरोपियों ने पूर्व में अमित के साथ मारपीट की थी। अमित की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था और तीनों जेल गए थे। जमानत मिलने के अगले ही दिन तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके बेटे को मार डाला। इसी प्रकरण में डब्लू, शाहिद और एजाज को सजा सुनाई गई है।