{"_id":"6848685c87aa84d51c06df6b","slug":"leveling-was-done-for-the-approach-road-of-the-bridge-on-pausara-rajbaha-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-136421-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पौसरा रजबाहा पर पुल के एप्रोच मार्ग के लिए हुई पटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पौसरा रजबाहा पर पुल के एप्रोच मार्ग के लिए हुई पटाई
विज्ञापन
पुल के पास अप्रोच मार्ग के लिए किया गया पटान कार्य। संवाद
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। कटेहरी के सेवागंज-मीठेपुर मुख्य मार्ग पर खैरा गांव के समीप स्थित पौसरा रजबाहा पर पुल का निर्माण कार्य बीते दिनों पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसके एप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं हो सका था। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन में दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार को मार्ग निर्माण के लिए मिट्टी पटाई का काम पूरा कर दिया गया।
इस मार्ग से उतरेथू बाजार होते हुए केदारनगर और अशरफपुर बरवा के रास्ते जिला मुख्यालय तक जाने वाले हकीम जोत, महुआरी, भुवालपुर, अतरौरा, चिनगी, बसंतपुर, तिवारीपुर, गिरधरामऊ सहित कई गांवों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे थे। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने सोमवार के अंक में पौसरा रजबाहा पर बना पुल अधूरा शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
मंगलवार को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन लगाकर एप्रोच मार्ग के लिए मिट्टी पटाई का काम पूरा कराया। इससे अब लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मो. आमिर ने बताया कि एप्रोच मार्ग के लिए मिट्टी पटान का काम हो गया है, पक्का निर्माण भी जल्द किया जाएगा।