फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lekhpal should know their polling area

मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति अपने पास रखें लेखपाल

Fri, 18 Feb 2022 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
lekhpal should know their polling area
अंबेडकरनगर। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 75 लेखपालों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बाद में सभी लेखपालों को निर्वाचन कार्यालय में ले जाकर ईवीएम का संचालन भी कराया गया।
विज्ञापन

साथ ही लेखपालों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे यदि किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ती हैं, तो वे तत्काल संबंधित बूथ पर पहुंच जाएं। मालूम रहे कि जिले की सभी विधानसभा सीट के लिए तीन मार्च को मतदान होना है। इसे सकुशल निपटाने के लिए मतदान से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गत मंगलवार व बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया था। इस बीच बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 15-15 लेखपालों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सभी लेखपालों को ईवीएम व वीवीपैट के संचालन व इसमें आने वाली छोटी गड़बड़ियों को दूर करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लेखपालों को निर्देशित किया गया कि वे समय रहते अपने अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed