फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lakshmana cut off Shurpanakha's nose

Ambedkar Nagar News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक

Tue, 28 Oct 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lakshmana cut off Shurpanakha's nose
जलालपुर के फत्तेहपुर मोहिबपुर में रामलीला मंचन के दौरान का दृश्य
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के फत्तेहपुर मोहिबपुर में चल रही पारंपरिक रामलीला में सोमवार देर शाम शूर्पणखा प्रकरण का मंचन हुआ। पंचवटी में राक्षसी शूर्पणखा भगवान राम और लक्ष्मण के तेज से प्रभावित होकर उन्हें रिझाने का प्रयास करती है। राम से मना होने पर शूर्पणखा लक्ष्मण के पास विवाह प्रस्ताव लेकर पहुंचती है, लेकिन लक्ष्मण अपने बड़े भाई की सेवा को ही अपना धर्म बताते हैं। दृश्य में जब शूर्पणखा क्रोधित होकर माता सीता पर हमला करती है, तब भगवान राम के आदेश पर लक्ष्मण धनुष उठाते हैं और उसकी नाक काट देते हैं। बदला लेने की प्रतिज्ञा के साथ जब खर-दूषण राम-लक्ष्मण पर आक्रमण करते हैं, तो भगवान राम के बाणों से खर-दूषण का अंत हो जाता है। इसके बाद गिद्धराज जटायु व शबरी से प्रभु राम की भेंट का भी मंचन हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष जगदंबा सिंह, व्यवस्थापक कृपा शंकर वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रोहन अग्रहरि, सह व्यवस्थापक रवि कन्नौजिया व सुनील मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed