फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lakhs of rupees defrauded, police busy gathering evidence

Ambedkar Nagar News: लाखों की ठगी, साक्ष्य जुटाने में उलझी पुलिस

Fri, 09 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 09 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees defrauded, police busy gathering evidence
अंबेडकरनगर। जिले में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह को ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। जैतपुर में बुजुर्ग से हुई दस लाख की ठगी हो या अकबरपुर की महिला से 3.50 लाख की लूट, पुलिस अब तक केवल साक्ष्य जुटाने की कवायद में ही उलझी है।
विज्ञापन

जैतपुर निवासी बुजुर्ग से ठगी गई 10 लाख रुपये की राशि कोलकाता के कोटक महिंद्रा बैंक से निकाले जाने की पुष्टि हुई है। क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि संबंधित बैंक से संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज मंगवाई जा रही है। फुटेज मिलने के बाद त्रिनेत्र एप के जरिये अपराधियों का मिलान किया जाएगा, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित कर लोकेशन का पता लगाया जा सके। इससे पूर्व अकबरपुर की एक महिला को 26 जून 2025 को साइबर अपराधियों ने दिल्ली मुख्यालय का अधिकारी बनकर फोन किया था।
विज्ञापन

जालसाजों ने आधार कार्ड में छेड़छाड़ का डर दिखाकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया और किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया। इसके बाद सात जुलाई को महिला से 3.50 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करा लिए। जांच में सामने आया कि यह रकम तमिलनाडु और मुंबई के खातों से निकाली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed