{"_id":"6127d8018ebc3e219247bab1","slug":"kisan-ambedkar-nagar-news-lko592880941","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वाले 59 किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वाले 59 किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, वसूला गया जुर्माना वापस दिए जाने की सरकार की घोषणा से जिले के 59 किसानों को लाभ मिलेगा। पराली जलाने के मामले में जहां एक किसान पर केस बीते दिनों दर्ज हुए थे तो वहीं संबंधित किसानों से 1 लाख 10 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया था। प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद अब संबंधित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
मालूम रहे कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पराली जलाने पर रोक लगा दी गई थी। निर्देशित किया गया था कि यदि कोई पराली जलाता मिला, तो उसके विरुद्ध न सिर्फ केस दर्ज किया जाएगा, बल्कि जुर्माना भी लगाया जाएगा। इन सबके बावजूद जिले में 59 किसान ऐसे सामने आए, जिन पर पराली जलाने का आरोप लगा। इनमें से एक किसान पर जहां केस दर्ज हुआ था तो वहीं संबंधित किसानों से 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
बुधवार को प्रदेश सरकार ने पराली जलाने के मामले में दर्ज केस व वसूला गया जुर्माना वापस लिए जाने की घोषणा की है तो इसका लाभ जिले के 59 किसानों को मिलेगा। न सिर्फ दर्ज केस वापस होंगे, बल्कि वसूली गई जुर्माने की राशि भी उन्हें वापस मिलेगी। मामले में उपकृषि निदेशक पीयूष राय ने बताया कि अभी इस संबंध में शासन से कोई पत्र नहीं मिला है। (संवाद)