फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   kisan

किसानों को बताया - कृषि कानून को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम निराधार

Mon, 28 Dec 2020 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
kisan
जहांगीरगंज। कृषि कानून के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए अब पुलिस महकमा भी मैदान में उतर गया है। सीओ आलापुर जगदीश लाल टम्टा सोमवार को विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से रूबरू हुए और उन्हें कृषि कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। इसे लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वह निराधार है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन के निर्देश पर अब पुलिस महकमा कृषि कानून के प्रति किसानों को जागरूक करेेगा। इसी क्रम में सोमवार को आलापुर सीओ जगदीश लाल टम्टा धान क्रय केंद्र, इंदईपुर, विशुनपुर वजदहा व गंगासागर स्थित क्रय केंद्र, ऐनवां पहुंचे। वहां एसओ नागेंद्र सरोज के साथ किसानों से मुलाकात की। सीओ ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह निराधार है। इस कानून से किसानों की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और अपनी फसल को कहीं नहीं भेजे जाने का विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन

मंडियां खत्म करने व एमएसपी खत्म करने की बात कोरी है। यह इसी बात से साबित हो जाता है कि इस कानून को लागू हुए महीनों बीत गए हैं फिर भी एमएसपी जारी है। मंडियां भी बरकरार हैं। कृषि कानून के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की मंशा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आह्वान किया कि जागरूक किसान अपने आसपास के किसानों को हकीकत से अवगत कराएं, जिससे फैलाया जा रहा भ्रम का जाल टूट सके। इस मौके पर अरविंद उपाध्याय, रामदत्त सिंह, राजेश चौहान, राहुल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed