फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kevat helps Rama cross the river, audience gets emotional after hearing the dialogue

Ambedkar Nagar News: राम को केवट ने कराया नदी पार, संवाद सुन भावुक हुए दर्शक

Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kevat helps Rama cross the river, audience gets emotional after hearing the dialogue
जलालपुर में सीता हरण प्रसंग के दौरान आए सोने के हिरण के रूप में मारीच।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला के दौरान मोहक व रोचक प्रसंगों का मंचन किया गया। कहीं राम-संवाद का भावुक पल मंच पर दिखा तो कहीं खर-दूषण और शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग ने दर्शकों रोमांचित किया।
विज्ञापन

अकबरपुर के इल्तिफातगंज मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के निकट आयोजित रामलीला में रविवार को राम-केवट संवाद का मंचन हुआ। केवट का राम, लक्ष्मण व सीता को नाव से नदी पार कराने के दौरान संवादों ने दर्शकों को दिल को छू लिया। वहीं पंचवटी में राक्षसों का आतंक, शूर्पणखा ने राम से विवाह का प्रस्ताव और लक्ष्मण का उसकी नाक व कान काटने का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किए गए। खर-दूषण को परास्त करने के प्रसंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

जमुनीपुर संवाद के अनुसार नवीन कला मंडल की ओर से रविवार को रामलीला में कलाकारों ने राम-केवट संवाद का मंचन किया। वहीं बसखारी संवाद के अनुसार नगर पंचायत अशरफपुर के किछौछा बाजार में रविवार को भगवान खाटू श्याम की मनमोहन झांकी निकाली गई। नपं अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया। मंचन की शुरुआत दंडक वन के दृश्य से हुई। सीता स्वयंवर, शूर्पणखा का विवाह प्रस्ताव आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युतनगर संवाद के अनुसार रामलीला मैदान में रविवार को राम-केवट संवाद और राजा दशरथ के मरण का मंचन हुआ। जलालपुर संवाद के अनुसार श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित मंचन में शूर्पणखा की नाक कटने और सीता हरण जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामचरितमानस के इन प्रसंगों को इतनी जीवंतता से प्रस्तुत किया कि दर्शक पूरी तरह रामरस में डूब गए। माता सीता की भूमिका में राकेश और रावण की भूमिका में भोजु ने उत्कृष्ट अभिनय किया।

पूजन और मंचन के दौरान संजीव मिश्र, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, राधेश्याम शुक्ल समेत अन्य लोगों ने श्रीराम के जयकारों से भक्ति का संचार किया। मां दुर्गा समिति ग्यारहवें के अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में भंडारा और सीता हरण की झांकी निकाली गई।

जलालपुर में सीता हरण प्रसंग के दौरान आए सोने के हिरण के रूप में मारीच।

जलालपुर में सीता हरण प्रसंग के दौरान आए सोने के हिरण के रूप में मारीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed