फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kanwar Yatra

Ambedkar Nagar News: कांवड़ यात्रा की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Thu, 06 Jul 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 06 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra
 तहसील तिराहे पर लगाया जा रहा सीसीटीवी कैमरा।
अंबेडकरनगर। दो माह तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। यात्रा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ यात्रा के दौरान दो कंपनी पीएसी, 82 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा और 800 सिपाही मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

सावन शुरू होने के साथ श्रद्धालु कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए निकलने लगे हैं। जिले में 11 जुलाई के बाद कांवड़ियों की भीड़ होगी। बड़ी संख्या में कांवड़िए काशी व अयोध्या से पवित्र जल लेकर जिले के अलग-अलग शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। 31 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा और सतर्कता के बंदोबस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर दो कंपनी पीएसी की तैनात करने के साथ 82 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा और 800 सिपाहियों की तैनाती की गई है। जिले के नौ बड़े मंदिरों पर अलग से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रमुख मार्गों पर यात्रा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं। एएसपी संजय राय ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले दुकानदारों से उन्हें चालू रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन प्रमुख मार्गों पर लागू होगा रूट डायवर्जन
एएसपी संजय राय ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए तीन प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को सुल्तानपुर जाने के लिए इनमिया पुल के नीचे से याकूबपुर तिराहा से डॉयवर्ट किया जाएगा। जौनपुर जनपद से आने वाले वाहनों को सुरहुरपुर के निकट से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर और आजमगढ़ जनपद से आने वाले वाहनों को सम्हरिया पुल के नीचे से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा कांवड़ यात्रा में भीड़ बढ़ने पर शहर के अंदर के मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी। यह डायवर्जन जरूरत पड़ने पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed