{"_id":"62c71b008fb95d5b65195888","slug":"kanwar-marg-will-be-bathed-in-flood-lights-monitored-by-cctv-ambedkar-nagar-news-lko6385960176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया रोशनी में नहाएगा कांवड़ मार्ग, निगरानी सीसीटीवी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया रोशनी में नहाएगा कांवड़ मार्ग, निगरानी सीसीटीवी से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सावन में शिवभक्तों के लिए लंबे समय से आस्था का केंद्र बने पवित्र शिवबाबा धाम में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके तहत पूरे कांवड़ मार्ग को दूधिया रोशनी से जगमग करने के साथ ही सुरक्षा इंतजाम को भी हाईटेक बनाया जाएगा। शिव भक्तों की सुरक्षा निगरानी को सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना भी होगी।
जलाभिषेक के लिए आने वाने वाले शिवभक्तों को आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए मंदिर परिसर के चारों तरफ बैरीकेडिंग के साथ ही धाम के दोनों तरफ पार्किंग की भी नियोजित व्यवस्था होगी। 14 जुलाई से हो रहे पवित्र सावन माह की शुरुआत के दृष्टिगत ही जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को चाक चौबंद बनाने की कवायद में जुट गया है। सावन में पूरे माह भक्तगण भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना के लिए कांवड़ उठाए शिव मंदिरों में पहुंचकर सरयू नदीं से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं।
इस दौरान अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित पवित्र शिवबाबा धाम पूरे माह शिवभक्तों से भरा रहता है। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन इससे जुड़ी सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने में जुटा है। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी से चाक चौबंद बनाने के लिए परिसर में ही एक अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना का फैसला भी किया गया है। पूरे सावन माह के दौरान पुलिस चौकी पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही सुरक्षा निगरानी के लिए शिवबाबा परिसर के बाहर व कांवड़ यात्रा के मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इस संबंध में अकबरपुर नगर पालिका परिषद को तत्काल सभी व्यवस्था पूरा कराने को निर्देशित किया गया है।
सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि अयोध्या की तरफ से कांवडिय़ों को लेकर आने वाले वाहनों की पार्किंग कांशीराम आवास के निकट जबकि अकबरपुर से अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को धाम से पहले स्थित मैदान पर पार्किंग स्थल बना कर खड़ा किया जाएगा। वाहनों का प्रवेश मंदिर परिसर में रोकने के लिए चारों तरफ बैरीकेडिंंग भी रहेगी।
दूधिया रोशनी से जगमग दिखेगा पूरा मार्ग
कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार अकबरपुर से पवित्र शिवबाबा धाम तक का लगभग पांच किलोमीटर का मार्ग दूधिया रोशनी से जगमग दिखेगा। इस संबंध में एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी अकबरपुर को 14 जुलाई से पहले ही पूरे मार्ग पर विद्युत खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि जो स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी हो उन्हें तुरंत बदला जाए। साथ ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण से कांवड़ रूट की सड़क को मरम्मत कर बेहतर बनाने को भी कहा गया है ताकि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा
गुरुवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ अशोक सिंह ने पवित्र शिवबाबा धाम परिसर व बैरीकेडिंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि सावन शुरू होने से पहले ही कांवड़ यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को शत प्रतिशत स्तर पर पूरा करा लिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। पूरे सावन माह के दौरान शिवबाबा धाम में साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था को भी पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रखा जाएगा।