{"_id":"5dc847c38ebc3e5b133a2ea1","slug":"jules-a-mohmmadi-ambedkar-nagar-news-lko491523965","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी सौहार्द की पेश की बड़ी मिसाल, नहीं निकाला जुलूसे मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी सौहार्द की पेश की बड़ी मिसाल, नहीं निकाला जुलूसे मोहम्मदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आपसी सौहार्द की मजबूती के लिए रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी की मरकजी कमेटी ने बड़ा फैसला लेते हुए जुलूसे मोहम्मदी इस वर्ष नहीं निकाले जाने का निर्णय ऐन वक्त पर लिया। कहा गया कि जिस रसूल का जन्मदिवस हम मना रहे हैं, उन्होंने सदैव आपसी सौहार्द व भाईचारे का पैगाम दिया था। हम उन्हीं के बताए आदर्शों पर चलते नगर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखना चाहते हैं। इस बीच इस निर्णय का चहुंओर स्वागत हुआ।
अयोध्या मामले को लेकर एक दिन पहले शनिवार को आए फैसले के बीच रविवार को ईदमीलादुन्नबी पर्व को लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल था। जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच जुलूस निकलने के तीन घंटा पहले मरकजी अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के तत्वावधान में विभिन्न अंजुमनों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए जुलूसे मोहम्मदी नहीं निकाला जाएगा।
मरकजी अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खां ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब ने सदैव आपसी सौहार्द व भाईचारगी का पैगाम दिया था। हम सभी उन्हीं के बताए आदर्श पर चलते हुए उनके इस पैगाम को जन जन तक पहुंचाना चाहते हैं। टांडा में आपसी सौहार्द बना रहे, इसे मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष जुलूसे मोहम्मदी नहीं निकाले जाने का निर्णय लिया है। उधर कमेटी के इस निर्णय का आम नागरिकों ने व्यापक स्वागत किया है।