{"_id":"6a32d66778f92553c00e59b6","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158702-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो घरों से लाखों की जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो घरों से लाखों की जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
अहिरौली के खोरिया गांव में घर में चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत परिजन
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के खोरिया गांव में चोरों ने एक बार फिर दो घरों को निशाना बनाया। देर रात दो घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
खोरिया निवासी फूलमती के मुताबिक उनके पति रामसुरेश दिल्ली में नौकरी करते हैं और घर पर वह अपने बेटे के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने बेटे के साथ सो गईं। रात करीब दो बजे चोरों ने घर के पीछे से जीने के रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद, जिस कमरे में फूलमती और उनका बेटा सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने दूसरे कमरे में रखे बक्से और अलमारी के अंदर रखी सोने की चेन, अंगूठी, लॉकेट, पायल सहित अन्य कीमती जेवर और पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए। आहट होने पर जब उन्होंने दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की, तो वह बाहर से बंद पाया। दरवाजा न खुलने पर सुनील ने अपनी चाची को फोन किया, जिन्होंने आकर बाहर से बंद दरवाजे को खोला। इसके बाद कमरे में सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला।
वहीं, गांव के ही सूरज चौहान ने भी अपने घर में चोरी होने की शिकायत की है। उनके अनुसार, चोरों ने उनके बिस्तर के सिराहने के नीचे रखी चाबी उठाकर अलमारी और बक्से में रखे जेवर व नकदी पार कर दी। हालांकि, पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान रही है और जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।