{"_id":"6661ed8bd09453c7e307d084","slug":"jewelery-worth-rs-35-lakh-and-cash-worth-rs-2-lakh-stolen-from-three-houses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-116243-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन घरों से 35 लाख के जेवर व दो लाख नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन घरों से 35 लाख के जेवर व दो लाख नकदी चोरी
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। चोरों ने एक ही रात में दो गांवों में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सहित तीन लोगों के घरों में घुस कर 35 लाख से अधिक के जेवर व दो लाख से अधिक की नकदी पार कर दी। खेत की सिंचाई कर रहे ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों को रोकने का प्रयास किया तो फायरिंग कर उन्हें डराकर भाग गए।
जहांगीरगंज के परमेश्वरपुर गांव में बुधवार की रात सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राम सजीवन मिश्र जब परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। तभी घर में घुसे चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर आलमारी से उनकी पत्नी सुमन, पुत्री अन्नू व बहू छाया के 30 लाख से अधिक का सोने का हार, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमका, कंगन, करधनी, पायजेब, मांग टीका, बाली, हार, पायल आदि आभूषण तथा दो लाख रुपये की नकदी पार कर दी।
चोर यहां से बगल के गांव सुतहरपारा पहुंचे। वहां पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव के घर में पीछे की दीवार फांद कर अंदर घुसे गए। बाॅक्स व आलमारी तोड़ कर पांच लाख से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 20 हजार की नकदी पार कर दी। यहीं के सुभाष मिश्र की छत पर लगी जाली को तोड़कर चोर अंदर घुस गए और यहां दो अंगूठी व पांच हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सुतहरपारा में चोरी की घटना के बाद रात के आखिरी पहर में चार की संख्या में टी शर्ट व हाफ कच्छा पहने संदिग्ध युवक खेत के रास्ते भाग रहे थे तभी खेत की सिंचाई कर रहे कुछ किसानों ने दूर से ही उनको टोक कर पूछने का प्रयास किया तो किसान अरविंद मिश्र के मुताबिक संदिग्धों ने उन पर टाॅर्च की रोशनी डाली और फायर करते हुए बाद भाग निकले।
उधर सुबह चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी हुई तो संबंधित परिवार के लोग सन्न रह गए। सूचना पर सिर्फ डायल 112 व थाने से एक दरोगा मौके पर औपचारिकता पूरी करने पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट की। सेवानिवृत्त सूबेदार राम सजीवन मिश्रा ने फोन कर एसपी व सीओ को घटना से अवगत कराया तब पुलिस सक्रिय हो सकी। बाद में सीओ राम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ितों ने तहरीर दी है, कार्रवाई चल रही है।