फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jeep crushed the aged on the road

सड़क पार कर रहे वृद्ध को जीप ने कुचला

Sun, 05 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushed the aged on the road
हादसा - फोटो : symbolic

सड़क पार करते समय एक वृद्ध को शनिवार देर शाम तेज रफ्तार जीप ने दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत हमजापुर गांव निवासी उदयराज (60) पुत्र सुक्खू शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक जीप लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


आनन-फानन में गंभीर अवस्था में वृद्ध को पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ हैै। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदायां गांव निवासिनी समरती देवी (55) पत्नी केशवराम रविवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी राहुल (32) पुत्र हरदेव शनिवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरापुर निवासी कृष्णकुमार (28) पुत्र रणजीत रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed