फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jeep crushed the aged

जीप ने वृद्ध को रौंदा

Wed, 18 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushed the aged
accident - फोटो : symbolic

साइकिल से घर जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत दामूपुर गांव निवासी पांचूराम (60) पुत्र नगई मंगलवार देर शाम साइकिल से अहिरौली बाजार से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचे तो फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासिनी खुशबू (17) पुत्री रामजुगुल बुधवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडऱा गांव निवासी जगराम (32) पुत्र नंदलाल मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर निवासी राजाराम (25) पुत्र अभिमन्यु मंगलवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासी मंगरू (62) पुत्र झिन्नुर बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed