फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jannat's doors are opened in Ramjan

रमजान में खोल दिए जाते हैं जन्नत के दरवाजे

Tue, 27 Apr 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jannat's doors are opened in Ramjan
हजपुरा। जब रमजान का महीना शुरू होता है तो जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। यह नेकियों का महीना है, जिसमें मुस्लिम रोजा रखने के अलावा कुरान की तिलावत पूरी मेहनत से करते हैं। माना जाता है कि रोजेदार जितना कुरान पढ़ेंगे, उतना पुण्य होगा, गुनाह माफ़ होंगे और जन्नत के हकदार बनेंगे। रोजे 30 दिन के भी हो सकते हैं और 29 दिन के भी। ये बात भी चांद पर ही निर्भर करती है कि वह कब अपना दीदार कराता है। जिस रात को चांद दिखता है उससे अगली सुबह ईद का दिन होता है। पाक क़ुरान जो मुस्लिमों का धर्मग्रंथ है, वह भी इसी महीने में उतरा। यह बातें अर्शी मौलाई ने सोमवार को आयोजित मजलिस में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये वह महीना है, जब इंसान अल्लाह के करीब आ जाता है। क्योंकि वह नेक अमल अंजाम देता है। गुनाहों से बचने की कोशिश करता है, क्योंकि झूठ बोलने से भी रोजा नहीं होता। ऐसे में मुसलमान चाहता है कि जब वह पूरे दिन भूखा-प्यासा रहा ही है, तो क्यों न उसका रोजा भी पूरा हो जाए।
विज्ञापन

रोजेदार के सामने कुछ भी नहीं खाना चाहिए। मौलाना अर्शी ने बताया कि रमजान का महीना रोजेदारों के लिए आत्म नियंत्रण और संयम का महीना माना जाता है। इस महीने की गईं नेकियों का फल जल्दी मिलता है। रमजान का ये महीना मुसलमानों को खुद पर नियंत्रण रखने की सीख देता है। इस वजह से ये बात सही है कि रोजेदारों के सामने कुछ खाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed