{"_id":"69ecf7578a05ab800507a1ba","slug":"jam-in-jalalpur-ambulance-stuck-for-30-minutes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-155071-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जलालपुर में लगा जाम, 30 मिनट फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जलालपुर में लगा जाम, 30 मिनट फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन
जलालपुर में यादव चौक के निकट शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शनिवार को जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में लगा लंबा जाम आम जनजीवन के लिए मुसीबत बन गया। यादव चौक, रामगढ़ रोड के पास दोपहर करीब 1:20 बजे लगे जाम में एक एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही।
एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह सुरहुरपुर गांव से एक महिला मरीज को सीएचसी नगपुर जलालपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जलालपुर कस्बे में भारी जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ा। इस दौरान मरीज और परिजन दोनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार जलालपुर नगर क्षेत्र में आए दिन लगने वाला जाम अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसका मुख्य कारण बड़े वाहनों का शहर के अंदर से गुजरना बताया जा रहा है।
कम दूरी के कारण भारी वाहन जलालपुर से सुरहुरपुर मार्ग होते हुए शाहगंज और जौनपुर की ओर जाते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी छोटू सोनी ने बताया कि प्राइवेट स्कूल वाहनों और भारी वाहनों के कारण यह जाम रोज की समस्या बन गई है। पिछले एक सप्ताह से स्थिति और भी खराब हो गई है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द ही डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।