फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jam in Baskhari, people got upset

Ambedkar Nagar News: बसखारी में लगा जाम, परेशान हुए लोग

Fri, 01 Dec 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jam in Baskhari, people got upset
बसखारी में लगे जाम में फंसे लोग।  -संवाद
दरगाह शरीफ में चल रहे अगहनिया मेले में भीड़ आने से बाधित हुआ यातायात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के दरगाह शरीफ में चल रहे दो दिवसीय अगहनिया मेले में भीड़ आने के बीच ही जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बाधित रही। वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस समेत अन्य लोग एक घंटे तक परेशान रहे।
मालूम हो कि बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय अगहनिया मेले का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को समापन के चलते इसमें जनपद के अलावा आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे संबंधित क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया। परिणाम यह रहा कि शुक्रवार को जलालपुर रोड पर जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

कुछ दो पहिया वाहन चालक तो गली व अन्य सड़कों से होकर अपने गंतव्य तक चले गए। लेकिन चार पहिया वाहन सवारों को जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। हालांकि नगर पंचायत कार्यालय के पास कई सिपाही अपने बातचीत में ही व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे लोग जाम से निकलकर अपने-अपने गंतव्य को बढ़ सके। स्थानीय महेश, मैनुद्दीन, अखिलेश, शिवकुमार आदि ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मेले में आए श्रद्धालुओं के वाहनों की यदि पार्किंग कराई गई होती तो यह स्थिति उत्पन्न न होती। सड़क पर बसों के खड़े हो जाने से जाम के संकट से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि भीड़ के चलते कुछ दिक्कत हुई थी। जिसे बाद में सम्हाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed