{"_id":"5fa5849d8ebc3e9b9f372b45","slug":"jam-ambedkar-nagar-news-lko5489690141","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के उल्लास पर भारी पड़ रहा अकबरपुर का जाम, पुलिस नहीं दे रही समस्या पर ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के उल्लास पर भारी पड़ रहा अकबरपुर का जाम, पुलिस नहीं दे रही समस्या पर ध्यान
विज्ञापन
फोटो 28, अंबेडकरनगर के शहजादपुर क्षेत्र में ऐसे वाहनों के आवागमन पर रोक न होने से प्रतिदिन लगता जाम
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरानगर। त्योहारों पर खरीदारी के लिए बाजार निकले उपभोक्ताओं को शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भीषण जाम से जूझना पड़ा। शहजादपुर इलाके में दिनभर अलग-अलग मार्गों पर जाम की नौबत रही, लेकिन यातायात पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ा। शहजादपुर फौव्वारा तिराहा से लेकर चौक के पास तक पूरे दिन जाम के चलते मारामारी का माहौल बना रहा। कई बार वाहन चालकों व स्थानीय लोगों और दुकानदारों के बीच गाली-गलौच वे मारपीट की स्थिति भी पैदा हो गई। पुलिस कर्मियों को भी खबर दी गई, लेकिन वे झांकने तक नहीं पहुंचे। इस पर स्थानीय लोगों से लेकर बाजार पहुंचे ग्राहकों तक में पुलिस के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी दिखाई दी।
करवाचौथ पर्व से पहले ही जिला मुख्यालय के शहजादपुर इलाके में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। बताते चलें कि इस इलाके में फौव्वारा तिराहे से लेकर चौक होते हुए डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज तक का क्षेत्र अलग-अलग तरह के कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। तमाम प्रमुख प्रतिष्ठान इसी क्षेत्र में हैं। इन दिनों नगर के नई सड़क इलाके में मार्ग चौड़ीकरण की प्रक्रिया चलने के कारण तमाम वाहन चालक चौक होकर ही गुजरने लगे हैं। पर्वों के चलते इस मार्ग पर पहले से ही ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ रहती है। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग पैदल ही बाजार का भ्रमण कर खरीदारी करते हैं। इन सबके बीच वाहनों की आपाधापी चौक मार्ग पर बढ़ जाने से आम ग्राहकों व स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ गई है।
शुक्रवार को पूरे दिन चौक मार्ग पर जाम व आपाधापी की नौबत रही। एक तरफ जहां स्थानीय नागरिक जाम में फंसे रहे, वहीं जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशान होना पड़ा। लंबे समय तक लगने वाले जाम में फंसे तमाम ग्राहकों को आधे अधूरे सामानों की खरीदारी कर वापस लौटना पड़ा। दिन में कई बार यात्रियों, वाहन चालकों तथा स्थानीय दुकानदारों के बीच नोंकझोंक, गालीगलौज व मारपीट की भी स्थिति उत्पन्न हुई। इससे रह-रहकर हंगामे का माहौल बनता रहा।
विज्ञापन
किसी तरह स्थानीय नागरिकों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस को भी इस घटनाक्रम से अवगत कराया गया, लेकिन एक बार भी कोई पुलिसकर्मी झांकने तक नहीं आया। नतीजा यह रहा कि पूरे दिन त्योहारों में खरीदारी के लिए यहां पहुंचे ग्राहकों को या तो जाम से जूझते हुए सामान की खरीदारी करनी पड़ी या झुंझलाहट में बिना खरीदारी किए ही वापस लौट जाना पड़ा। ऐसे ग्राहकों ने पुलिस कर्मियों के रवैये पर गहरी नाराजगी भी जताई।
बस स्टेशन क्षेत्र निवासी शालिनी अपने बच्चे श्रेयांशी के साथ ई रिक्शा से शहजादपुर के लिए शुक्रवार को निकली थीं। शहजादपुर लोहामंडी के पास ही उनका ई रिक्शा जाम में फंस गया। काफी देर तक तो वे इंतजार करती रहीं, लेकिन बाद में तगड़ा जाम देख वे उतर पड़ीं और चौक जाने की बजाए पैदल ही फौव्वारा तिराहे की तरफ चल पड़ीं। पत्नी प्रिया को साथ लेकर बाइक से चौक जा रहे शास्त्रीनगर निवासी पंकज त्रिपाठी सराफा मंडी के पास जाम में फंसे पड़े ।
बोले कि पिछले आधे घंटे से बमुश्किल दस कदम गाड़ी आगे बढ़ पाई है। अब तो यही मन कर रहा है कि जाम समाप्त हो, तो सीधे घर चले जाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि दोषी व लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। इंद्रलोक कालोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि चौक क्षेत्र में लगने वाले जाम के चलते मुझे कई सामानों की खरीदारी किए बगैर ही वापस घर आना पड़ा। पुलिस अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना होगा, जिससे त्यौहारों के रंग में भंग न पडने पाए।
स्थानीय नागरिकों व उपभोक्ताओं ने कहा कि चौक क्षेत्र में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश रोका जाए। पर्वों के मद्देनजर इन दिनों चौक क्षेत्र में भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए सुबह सात से शाम सात बजे तक शहजादपुर चौक जाने वाले तीन तरफ के मार्गों पर किसी भी चार पहिया वाहन के जाने पर रोक लगा दी जाए।
यह भी तय किया जाए कि जिन ग्राहकों को खरीदारी के लिए ई रिक्शे से जाना है, उन्हें लेकर ई रिक्शा सिर्फ फौव्वारा तिराहा तक जाए। इसके आगे प्रवेश की अनुमति अगले एक पखवारे तक रोक दी जाए। इसी तरह का प्रतिबंध पुरानी पुलिस चौकी के आगे रामजानकी मंदिर की तरफ लगा दिया जाए तथा सब्जी मंडी क्षेत्र की तरफ भी किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहन व ई रिक्शा के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी जाए। ऐसा करने से पर्व के उल्लास पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।
पुलिस कर्मियों को पहले से ही यातायात संचालन को लेकर हिदायत दी है। चौक क्षेत्र के मामले को लेकर अलग से निर्देश दिए जाएंगे। किसी भी दशा में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। सभी जरूरी प्रबंध होंगे।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी