फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jackal attacked a youth, villagers killed him

Ambedkar Nagar News: सियार ने युवक पर किया हमला, ग्रामीणों ने मार डाला

Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jackal attacked a youth, villagers killed him
जांच करने पहुंची टीम।
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के रामपुर बनेथू गांव में मंगलवार देर रात सियार ने घर के बरामदे में सो रहे युवक पर हमला कर दिया। गुहार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सियार को पीटकर मार डाला। एसडीएम सदर व वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात गांव निवासी आयुष (22) घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। मध्यरात्रि के बाद लगभग दो बजे वहां पहुंचे सियार ने उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी प्रकार सियार से युवक को बचाया लेकिन तब तक आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। सियार ने उसके पैर में कई स्थान पर काट लिया था।
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर सियार को घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद उसे पीटकर मार डाला। बाद में घायल आयुष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर सियार के हमले में युवक के घायल होने की जानकारी होते ही बुधवार सुबह एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल, वन दरोगा नागेंद्र के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। पीड़ित के परिजनों से भी मुलाकात की। एसडीएम ने बताया कि हमला करने वाला जानवर सियार ही था। उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed